पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कूपन के वितरण में गड़बड़ी पर किया प्रदर्शन

राशन कूपन के वितरण में गड़बड़ी पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
नगर निगम द्वारा बीपीएल एवं अन्नपूर्णा योजना के तहत बांटे जा रहे राशन कूपनों के गलत वितरण पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि 25 किलो की जगह 5 किलो गेहूं का कूपन दिया जा रहा है। इस गड़बड़ी को तत्काल ठीक किया जाए। निगम द्वारा जो कूपन दिए जा रहे हैं वो 5-5 किलो गेहूं के हैं, जबकि, निमयानुसार 25 किलो गेहूं के होने चाहिए। अंबेडकर भवन में वितरण के दौरान इस बात को लेकर हंगामा भी हुआ। पार्षद जितेंद्र सिंह ने आपत्ति की की तो कर्मचारियों ने कहा कि पुराना कूपन जमा करवा दो और नया ले जाओ। ऐसा कई जगह पर हुआ तो महीप सिंह सोलंकी, निजामुद्दीन बबलू, श्याम पेशवानी आदि निगम ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने आयुक्त भवानीसिंह पालावत को ज्ञापन देकर गड़बड़ी दूर करने को कहा।