पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा मेगा ट्रेड फेयर का हुआ समापन

कोटा मेगा ट्रेड फेयर का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
दशहरा मैदान में चल रहे कोटा मेगा ट्रेड फेयर का सोमवार को समापन हो गया। समापन के अंतिम दिन मेले में शहरवासियों में मेले में सामन खरीदने की होड़ सी लगी रही।
सुबह से लेकर रात तक मेले में शहरवासियों ने जमकर खरीददारी की। शहरवासी सुबह ९ बजे से मेले में आना शुरू हुए, जो रात तक यहां खरीदारी और खाने-पीने का लुत्फ लेते रहे। मेले में जितनी भीड़ दोपहर में देखने को मिली, उतनी ही देर रात तक बनी रही। मेले में विभिन्न वस्तुओं के 200 से ज्यादा स्टॉल्स लगे हुए थे। जिसमें लकड़ी से बने शो पीस, 40 प्रकार के अचार और बच्चों के खिलौने के स्टॉल्स हैं, जिन पर बच्चों की भीड़ लगी रही। यहां हर वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध थीं। मेले के स्पॉन्सर गुरुप्रज्ञा रियल एस्टेट कंपनी है। इस अग्रणी रियल एस्टेट ग्रुप की ओर से अपने प्रोजेक्ट गुरु शिखर टोंक रोड, सुमेरू व शेखावटी सीकर रोड स्थित फ्लैट प्रोजेक्ट में हैं। मेले में मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर रहा।



दशहरा मैदान में मेला परिसर खरीदारों से दिनभर खचाखच भरा रहा।

अंतिम दिन हुई मेले में जमकर खरीदारी