शक्कर के भाव में गिरावट जारी
कोटा - भामाशाह मंडी में मंगलवार को आवक बढऩे और लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 50 रुपए गिर कर 3400 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। सरसों में 30 से 40 रुपए की नरमी रही। एनसीडैक्स पर वायदा गिरने से धनिया के भाव 100 रुपए टूट कर 6400 से 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तेल-चीनी बाजार में बिकवाली का दबाव रहने से शक्कर 40 रुपए और गिर कर 2820 से 2840 रुपए प्रति क्विंटल रही। भाव इस प्रकार रहे-
अनाज ((भाव प्रति क्विंटल)) गेहूं मिल क्वालिटी 1520 से 1550, लोकवन 1600 से 1650, गेहूं पीडी 1850 से 1875, गेहूं टुकड़ी 1700 से 1825, जौ 1025 से 1100, मक्का 1200 से 1300, ग्वार 4000 से 4300 रुपए । किराना : मेथी 2200 से 2550, धनिया बादामी 6400 से 6700, ईगल 6700 से 6900, रंगदार 7000 से 7100 प्रति क्विंटल। धान: ((1121)) 3700 से 4250 सुगंधा 2800 से 3111, धान पूसा -1 3500 से 3800 रुपए। दलहन: चना 2200 से 2550, उड़द 3500 से 4100 रुपए, मूंग 4000 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3400 से 3800, सरसों 3050 से 3100, तिल्ली 10000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल।
खाद्य तेल: ((प्रति टिन 15 किलो)) चंबल 1200 दीपज्योति 1160 शिव ब्रांड 1150, सदाबहार 1150 परंपरा 1065 किरण गोल्ड जार में 1070 ((15 लीटर)) रुपए प्रति टिन। सरसों तेल शुभम 1120 स्वस्तिक 1120 अलसी 1160 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ((15 किलो)) ट्रक ब्रांड 1560 शुभ लाभ 1340 स्वस्तिक 1390 हनुमान 1340, रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 945 अशोका 950, अन्य ब्रांड 920 रुपए प्रति टिन((15 लीटर))।