पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ आईएलकर्मी हुए सम्मानित

वरिष्ठ आईएलकर्मी हुए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - आईएल में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले रोटरी क्लब ऊर्जा एवं आईएल की ओर से कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कंपनी के सीएमडी एमपी ईश्वर ने किया। निदेशक ((उत्पादन)) ए. मुरलीधर ने सबसे पहले रक्तदान कर कर्मचारियों को प्रेरित किया। कोमोडोर निदेशक ((वित एवं वाणिज्य)) एचपी सिंह भी शामिल हुए।
रघुराजसिंह को रेलवे का मुंशी पुरस्कार मिलेगा
कोटा - साहित्य समिति भीमगंज मंडी के संयोजक रघुराज सिंह कर्मयोगी को उनकी कहानी संग्रह ‘आज का एकलव्य’ पर रेल मंत्री का मुंशी पुरस्कार से सम्मानित होने करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन्हें रेलवे बोर्ड के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेलमंत्री द्वारा दिया जाएगा। इससे पहले भी कर्मयोगी को रेलवे बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। मुंशी पुरस्कार मिलने पर शहर के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।