- Hindi News
- ‘मां चाहिए, पत्नी चाहिए तो बेटी क्यों नही’
‘मां चाहिए, पत्नी चाहिए तो बेटी क्यों नही’
भास्कर न्यूज - कोटा
जेडीबी गल्र्स कॉलेज के नॉलेज सेंटर में मंगलवार को एनएसएस की चारों इकाइयों की ओर से बालिका और महिला विषयों पर जागरुकता कार्यशाला हुई। छात्राओं ने महिला अपराध और बालिका शिक्षा विषयों पर प्रेरक पोस्टर बनाए। महिला शक्ति पर फोकस करते हुए ‘मां चाहिए, बहन चाहिए, पत्नी चाहिए, फिर बेटी क्यों नहीं’ ‘देअर इज नो ‘ही’ विदाउट ‘शी’ सरीखे स्लोगन पोस्टर्स पर लिखे।
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हनुमानसिंह गुर्जर ने कहा कि समाज में दोषपूर्ण विचारों के कारण ही कन्या भू्रण हत्या एवं महिला अपराध से जुड़ी घटनाएं होती है। बालिका शिक्षा आज के समय की पहली आवश्यकता है। जिला उद्योग अधिकारी जेपी मेवाड़ा ने उद्यमिता विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में छात्राओं को समझाया। डॉ. पूनम जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी कविता मीणा, डॉ. जागृति मीणा एवं रेनू नैनावत सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही। बालिका शिक्षा एवं महिला अपराध विषयों पर छात्राओं ने तरह-तरह के पोस्टर्स बनाए। प्रथम लालपरी, द्वितीय कविता मीणा और तीसरा स्थान प्रतिज्ञा साहनी ने प्राप्त किया।