पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांट्रेक्टर एसो. ने मनाया एक शाम देश के नाम

कांट्रेक्टर एसो. ने मनाया एक शाम देश के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - गणतंत्र दिवस पर कोटा कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित गया। इस अवसर पर कोटा के विधायकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रहलाद गुंजल व विद्याशंकर नंदवाना ने मां सरस्वती का माल्यार्पण करके किया। एसो के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों से माहौल को गर्मा दिया। इसके लिए जबलपुर मध्यप्रदेश से श्वेता तथा जयपुर से अमित कुमार को बुलाया गया था। कार्यक्रम सांसद इज्यराजसिंह, विधायक ओम बिरला, भवानीसिंह राजावत, हीरालाल नागर का एसो की ओर से माल्यार्पण करके शाल औढाकर प्रतीक चिन्ह दिया गया। विभाग के एडी.चीफ इंजीनियर धीरेन्द्र माथुर, एसई बीडी माहेश्वरी, पीके जैन, एमएल कलवार, सुनील माथुर, एम पी कानूगो सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
ट्रांसपोर्टर का सम्मान : कोटा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जसेम सिंह सोनू को सम्मानित किया गया। सोनू ने हाल ही बूंदी के परिवहन इंस्पेक्टर और दलाल के खिलाफ रिश्वत की कार्रवाई करवाई थी। कार्यक्रम में महासचिव धनसिंह चौधरी हरपाल सिंह, हरजीत सिंह एवं दरिया सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।