भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
खातौली - कस्बे सहित 18वां क्षेत्र में भाजपा कोटा देहात अध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अब हर ग्रामीण का कार्य होगा। वहीं देहात भाजपा मंत्री नागाराम गुर्जर के नेतृत्व में दीलोद गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष को शिकायत दी की खातौली कैथूदा मेन रोड से दीलोद गांव तक डाबरीकरण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। रोड नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। अगर रोड शीघ्र नहीं बनेगा तो ग्रामीण धरना देने की योजना बनाएंगे। इस पर जिलाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से बात की। अभियंता ने कहा कि सारी तैयारी पूरी है। ठेकेदार जल्द ही कार्य शुरू कर देगा।
नहीं सुधरे खातौली-कैथूदा टू लेन के हालात: ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष से कहा कि खातौली-कैथूदा टू लेन की साइड़ें दोनों ओर से खुदी हुई हैं, जिससे आवागमन में भारी मशक्कत हो रही है। वहीं इस रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बरसात में हालात काफी बिगड़ जाते हैं। रात्रि के समय तो बीस किलोमीटर का सफर दो घंटे में तय होता है। कार्य बंद है, लेकिन अधिकारी ध्यान ही नहीं देते। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिखवाते हैं कि क्या कारण है जो यह कार्य लेट होता जा रहा है।
- - -