पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुप्त नवरात्र 31 से शुरू, व्रत उपवास होंगे

गुप्त नवरात्र 31 से शुरू, व्रत-उपवास होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - 31 जनवरी से 8 फरवरी तक गुप्त नवरात्र होंगे। इस दौरान व्रत-उपवास के आयोजन के साथ माता के मंदिरों में शक्ति उपासना भी होगी। साल में चार बार आने वाले नवरात्र में दो बार प्रगट और गुप्त नवरात्र होते हैं। माघ व आषाढ़ में गुप्त और अश्विन नवरात्र होते हैं। वहीं चैत्र में प्रगट नवरात्र होते हैं। इस बार नवरात्र में बसंत पंचमी का विशेष संयोग बना है। चार फरवरी को बसंत पंचमी पर अबूझ सावा है। दस रेखीय सावा होने से गुप्त नवरात्र पर काफी संख्या में सावे होंगे। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि 31 जनवरी से 2, 3, 4 और 8 फरवरी तक सावे हैं। खरीदारी का भी इसमें विशेष योग बना है। शहर के अलावा आसपास के माता के मंदिरों में गुप्त नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।