- Hindi News
- चोरी का माल बेचते व खरीदते 3 महिलाएं और कबाड़ी गिरफ्तार
चोरी का माल बेचते व खरीदते 3 महिलाएं और कबाड़ी गिरफ्तार
कोटा - गुमानपुरा पुलिस ने 3 महिलाओं और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने कबाड़ी को चोरी के तार बेचे थे। पुलिस ने तारों से भरी वैन को भी जब्त कर लिया है। एएसआई बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि सूचना मिली कि विशाल मार्केट में कुछ लोग वैन में भरकर चोरी के तार बेचने आए हैं। पुलिस वहां पहुंची और सलीम कबाड़ी की दुकान से बेचा गया माल बरामद किया। वहां से तीन महिलाएं सुगना बाई पत्नी मोहन नायक, रामी बाई पत्नी बाबूलाल नायक, शांति बाई पत्नी भीमा नायक को पकड़ा। वे तारों के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने सलीम सहित बिजली की केबल के गट्ठे व एल्युमिनियम के तारों के गट्ठे बरामद किए।