पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन बाद फिर उसी मकान में चोरी का प्रयास

पांच दिन बाद फिर उसी मकान में चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - विज्ञाननगर के सेक्टर 4 में सोमवार रात चोरों ने फिर धावा बोला। परिवार वालों के जागने पर चोर कमरे का गेट बंद कर भाग गए। ५ दिन पहले भी इस मकान में चोरी हुई थी। विज्ञाननगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञाननगर निवासी आरके झा ने बताया कि सोमवार रात को चोर घर में घुसे और वे छिप कर बैठ गए। खटपट की आवाज होने पर माता-पिता जाग गए। वे चिल्लाए तो चोर कमरे व मुख्य दरवाजे की कुंडियां लगाकर भाग गए। मोहल्लेवासी बाहर आ गए। पुलिस ने ऊपरी मंजिल के कमरे को तलाशा। गेहूं बाहर बिखरे हुए मिले। २२ जनवरी की रात को भी इसी मकान में ताले तोड़कर सामान और नकदी ले गए थे। झा ने बताया कि तब वे जयपुर गए थे। एएसआई देवकरण ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।