पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलनिया में स्काउट गाइड के जंबूरेट कैंम का आज शुभारंभ

आलनिया में स्काउट-गाइड के जंबूरेट कैंम का आज शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - आलनिया स्थित स्काउट-गाइड ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली ((जिलास्तरीय जंबूरेट कैंप)) का शुभारंभ होगा। यहां 10 से 17 साल के करीब 1000 स्काउट-गाइड भाग लेंगे।
सीबीएसई स्कूलों के अलावा गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के स्काउट-गाइड इसमें भाग लेंगे। प्रकृति के बीच तंबू में रहकर खाना बनाएंगे। मंगलवार को करीब 700 स्काउट-गाइड यहां पहुंचे। एक फरवरी तक आयोजन होंगे। सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे उद्घाटन होगा। 30 जनवरी दोपहर तीन बजे पर्यावरण, मतदाता जागरुकता सहित अन्य विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसी दिन शाम 6 बजे कैंप फायर, 31 जनवरी दोपहर 3 बजे समापन समारोह और एक फरवरी सुबह 8 बजे सर्वधर्म सभा होगी।
1997 में हुआ था आयोजन
कोटा में यह कैंप 1997 के बाद जिला स्तर पर लगेगा। प्रतिभागियों को यहां रस्सियों के सहारे मंकी ब्रिज, लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, देशभक्ति गायन समेत सिविल डिफेंस ट्रेनिंग मिलेगी।