पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति से कहासुनी के बाद महिला ने स्वयं को आग लगाई

पति से कहासुनी के बाद महिला ने स्वयं को आग लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - अनंतपुरा इलाके में सोमवार रात पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पति ने आग बुझाने का प्रयास भी किया। इससे वह भी झुलस गया। महिला को गंभीर हालत में एमबीएस में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवा दिए हैं।
एएसआई फजलुर्रहमान ने बताया कि अनंतपुरा निवासी मोहनलाल की शराब के नशे में उसकी पत्नी निर्मला महावर ((35)) से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महिला ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसका शोर सुनकर पति वहां पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। महिला करीब 80 फीसदी झुलस गई। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निर्मला के भाई की शादी होने वाली है तो बच्चे अपने नाना के घर ही थे।