पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे के ठेकेदार पर पिस्टल तानने वाला पकड़ा

रेलवे के ठेकेदार पर पिस्टल तानने वाला पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - रेलवे में लाइट फिटिंग करने वाले ठेकेदार को गत दिनों पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले दूसरे ठेकेदार को भीमगंजमंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई नाथूलाल ने बताया कि 10 जनवरी को माला फाटक रोड स्थित राजेश नांगल के ऑफिस में ठेकेदार अफजल आया और पिस्टल तान दी थी। राजेश को अफजल से 5 लाख रुपए लेने थे। राजेश ने कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और यह सब रिकॉर्ड हो रहा है। इस पर अफजल कैमरा देखने लगा तो मौके का फायदा उठाकर राजेश ने अफजल को धक्का दे दिया था। उसके बाद शोर मचाया तो अफजल वहां से भाग गया था। पुलिस ने मौके से पिस्टल और उसकी बाइक बरामद कर ली थी। पुलिस ने ठेकेदार अफजल को सोमवार को पकड़ा। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। मंगलवार को फिर उसे पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।