मोनिका का बुर्ज पर कब्जा
फोटो.....हार्ड कॉपी
भास्कर न्यूज - कोटा
उज्जैन के क्षीर सागर स्टेडियम पर 24 से 26 जनवरी तक आयोजित महिला केसरी दंगल में कोटा की मोनिका मालव ने ओपन भार वर्ग में जीत हासिल कर बुर्ज पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार पूजा प्रजापति ने 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कोटा पहुंचने पर शिक्षा उपनिदेशक मोहनलाल बैंदाड़ा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गंगाधर मीणा, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी पुष्पलता शर्मा ने खिलाडिय़ों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष इंद्र कुमार दत्ता व जिला जूडो संघ अध्यक्ष पीसी भाटिया ने भी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।