पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकर्म चिकित्सा में रोगियों को दी जाएंगी निशुल्क दवाइयां

पंचकर्म चिकित्सा में रोगियों को दी जाएंगी निशुल्क दवाइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा. मुख्यमंत्री की 60 दिवसीय कार्य योजना में राज्य सरकार ने पंचकर्म चिकित्सा की दवाइयों के लिए आयुर्वेद अस्पताल को 55 हजार रुपए का बजट जारी कर दिया है। और अस्पताल प्रशासन ने इस राशि से उपभोक्ता भंडार से दवाइयां भी खरीद ली हैं।

करीब 17 दिन पहले विधायक ओम बिरला मुख्यमंत्री की 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत तलवंडी के आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के विस्तार का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान रोगियों ने विधायक से अस्पताल में दवाइयां नहीं होने की शिकायत की तो वे बिना उद्घाटन के लौट गए थे। विधायक बिरला ने आयुर्वेद डायरेक्टर से तीन दिन में दवाइयों की व्यवस्था करने को कहा था और विधायक कोष से पंचकर्म चिकित्सा के उपकरण आदि के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की थी। इस पर विभाग के डायरेक्टर ने पंचकर्म चिकित्सा की दवाइयों के लिए जल्दी ही बजट जारी करने का आश्वासन दिया।

विभाग ने अस्पताल को 55 हजार रुपए का बजट जारी कर अपने स्तर पर दवाइयां खरीदने के आदेश दिए। अब अस्पताल प्रशासन ने महानारायण तेल, प्रसारिणी तेल, बला तेल, तरूणी कुसुमाकर चूर्ण, दशमूल क्वाथ, शोध हर क्वाथ, शंख पुष्पी सहित करीब 20 प्रकार की दवाइयां खरीदी हैं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक रघुनंदन शर्मा ने बताया कि पंचकर्म चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों को उपलब्ध दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी।