तेल बचाओ, देश बचाओ पर प्रतियोगिता
कोटा - भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कंपनी की ओर से ‘तेल बचाओ देश बचाओ’ विषय पर सेंट जोसेफ स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कंपनी की विक्रय अधिकारी अजमीना सिंह ने बच्चों को तेल से महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि अगर तेल का सही उपयोग नहीं किया गया तो आने वाले समय में हमें पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल का यह प्रयास पेट्रोलियम कंजरवेशन रिसर्च एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हो रही है। कोटा पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि तरूमीतसिंह बेदी ने बच्चों के प्रयास को सराहा। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा भी मौजूद थे। चित्रकला प्रतियोगिता लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।