पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर से खोल ले गए गाड़ी का पहिया

दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर से खोल ले गए गाड़ी का पहिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - दहेज प्रताडऩा के मामले में जब कोर्ट ने एक व्यक्ति को सजा से छूट देते हुए केवल पाबंद कर छोड़ा तो वह खुश होकर बाहर निकला। लेकिन, जैसे ही वह सड़क पर आया तो उसकी खुशी काफूर हो गई। उसने देखा कि उसकी कार पत्थरों के टेके पर खड़ी है और एक पहिया गायब है। उसने इधर-उधर पूछताछ की तो समझ में आया कि पहिया चोरी हो गया। प्रेमनगर तृतीय निवासी जगदीश बैरवा ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे अदालत आया। उसने सर्किट हाउस के मुख्य द्वार के बाहर पार्किंग में मारुति ओमनी गाड़ी खड़ी कर लॉक लगाया। इसके बाद वकील के पास चला गया। शाम को साढ़े चार बजे के आसपास वह कोर्ट में पेश हुआ। वहां सजा से छूट मिली और पाबंद होने के आदेश सुनाए तो उसके चेहरे पर खुशी झलक गई। वह अपने दोस्तों व वकील के साथ गाड़ी लेने के लिए बाहर आया तो गाड़ी का पीछे का पहिया गायब था। उसने नयापुरा थाने पर चोरी का मामला दर्ज कराया।