पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. पूर्व महाराव बृजराज सिंह के 80वें जन्मोत्सव पर राव माधोसिंह ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर, निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण और नैत्र चिकित्सा शिविर समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को गढ़ पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद इज्यराज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक एवं नई पीढ़ी को ऐतिहासिक जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में 17 जनवरी से शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग के छात्रों को राव माधोसिंह म्यूजियम देखने के लिए गढ़ पैलेस में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि म्यूजियम भ्रमण करने वाले छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। अंत में प्रत्येक स्कूल के दो विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पंडित आशुतोष दाधीच दोपहर 1 से 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को गढ़ पैलेस में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 यूनिट रक्त संग्रहित कर थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए राजकीय चिकित्सालय में आमजन को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को कोटा जंक्शन स्थित महारानी धर्मशाला में निशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क नैत्र प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.