त्याग की भावना से काम करें: गहलोत
कोटा - इंसान का लक्ष्य सत्य को जानना है। केवल सदगुरु ही भवसागर से तारता है। जैसे मीराबाई ने संत रविदास से ज्ञान प्राप्त किया है।
यह प्रवचन गुमानपुरा स्थित न्यू कॉलोनी में संत निरंकारी सत्संग भवन में जोधपुर के जोनल इंचार्ज संत हरिमोहन गहलोत ने कही। उन्होंने कहा कि समाज को सुंदर रूप देने के लिए तप-त्याग की भावना से कार्य करें। सामाजिक कार्यों को निभाने में सादगी निभाए। किसी के भी हक को दबाएं नहीं। संत संपत्तसिंह ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। विदुषी पार्वती देवी शोभनानी ने आभार जताया।