पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली का अवार्ड अब तक नहीं मिला

दीपावली का अवार्ड अब तक नहीं मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - बकाया अवार्ड राशि का भुगतान किए जाने एवं लंबित मांगों को लेकर थर्मल कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इंटक के महामंत्री ने बताया कि थर्मल प्रशासन द्वारा दीपावली पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले अवार्ड की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। सीएमडी से भी वार्ता की गई थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने इंटक के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी की अगुवाई में थर्मल गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अभी भी प्रशासन नहीं जागा तो 1 फरवरी को रैली निकाल कर चीफ इंजीनियर का घेराव किया जाएगा।