पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में पारा औसत से ऊपर, रात को गलन

दिन में पारा औसत से ऊपर, रात को गलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - मंगलवार को दिनभर सूर्य की किरणें तीखी रहीं। लेकिन, शाम होते ही फिर से सर्द हवाएं शुरू हो गईं। तापमान बढ़ता हुआ 25.1 डिग्री हो गया। यह एवरेज से एक डिग्री से अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह से ही सूर्य की किरणों में तेजी आ गई। जो दिनभर बनी रही। जिस प्रकार का सुहाना मौसम हो रहा था, उससे लगने लगा कि अब सर्दी खत्म हो रही है। लोगों ने गर्म कपड़ों के भारी लबादे उतार फेंके। इसकी जगह हल्के गर्म कपड़े शरीर पर आ गए। दिनभर सूर्य की किरणें तीखी बनी रहीं, लेकिन शाम होते ही इसमें बदलाव हो गया। सर्द हवाओं के साथ ही रात को ठिठुरन भी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।