स्टूडेंट्स का डाटा अपलोड करें स्कूल
कोटा - जिन निजी विद्यालयों ने शिक्षा विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है कि वह होम पेज पर दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर विद्यार्थियों के प्रवेश डाटा व भौतिक सत्यापन रिपोर्ट एंटर कर सकते हैं। इस संबंध में डीईओ प्रारंभिक ने आदेश जारी किए हैं। यह पोर्टल समिति समय के लिए प्रारंभ किया है।
आज ८ स्थानों पर बंटेंगे बीपीएल कूपन : नगर निगम की ओर से बीपीएल, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना के कूपन वितरण कार्यक्रम के तहत कूपन लेने से वंचित रहे 37 वार्डों के कार्डधारकों के लिए बुधवार को भी 8 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। निगम के सीईओ दिनेशचंद जैन ने बताया कि शिविर महावरनगर तृतीय, रंगपुर रोड,गोपाल मिल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुन्हाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में शिविरों में कूपनों का वितरण सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।