लालाजी की जयंती धूमधाम से मनाई
कोटा - अग्रवाल सेवा योजना राजस्थान की ओर से स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की १४९वीं जयंती शॉपिंग सेंटर में मनाई गई। संयोजक कन्हैयालाल मित्तल ने बताया कि मुख्य अतिथि रामविलास जैन ने लाला लाजपतराय चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता पूर्व पार्षद सुनील जैन एवं अन्य वक्ताओं ने लालाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. एलके दाधीच थे। अध्यक्षता राजमल टाटीवाला ने की। इधर, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से केशवपुरा स्थित सरकारी स्कूल में लाला लाजपतराय की जयंती मनाई गई। सभा के जिलामंत्री कैलाश बाहेती ने बताया कि अर्जुनदेव चड्डा ने लालाजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
आकाश नगर सोसायटी का गठन
कोटा - आकाश नगर प्रथम सोसायटी का गठन किया गया। जिसमें प्रेमचंद मीणा अध्यक्ष, करण सिंह व प्यारेलाल उपाध्यक्ष, अनिल दत्ता महामंत्री, चंद्रशेखर मंत्री, रवि राज राजावत कोषाध्यक्ष एवं रघुराज राजावत, सुरेंद्र सिंह राजावत, बनवारीलाल, परसराम पंचोली, तेजराज सिंह, डालचंद, युनूस खान एवं अजय चौधरी को सलाहकार नियुक्त किया।
सेवा भारती ने प्रतिभाओं को नवाजा
कोटा - सेवा भारती की ओर से संचालित सिलाई केंद्रों का वार्षिक उत्सव स्टेशन पर नेहरु बस्ती स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर में हुआ। मंत्री गिरधर सोनी ने बताया कि विधायक प्रहलाद गुंजल ने संबोधित किया। बालकों एवं महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ।