कॉमर्स कॉलेज में आज अलबेला की प्रस्तुति
कोटा - कॉमर्स कॉलेज में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में ऊर्जा-2014 के तहत बुधवार सुबह 11 बजे लाफ्टर शो विजेता सुरेश अलबेला की प्रस्तुति होगी। छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत मंगलवार को कविता पाठ, निबंध, एकल और समूह गान प्रतियोगिता हुई। चतुर्वेदी ने बताया कि विजेताओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।