पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - रेलवे इंस्टीट्यूट की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल.बी.खरे ने किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज व वॉलीबाल शामिल किए गए हैं। समापन एक फरवरी को होगा। इस अवसर पर खरे ने कहा कि बच्चों को खेलों पर ध्यान देना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खरे ने सभी खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। रेलवे इंस्टीट्यूट अध्यक्ष राजीव गांधी ने गुलदस्ता देकर अतिथि का स्वागत किया। डिप्टी सीएसटीई एम.एस. उप्पल, मनी भूषण, डिप्टी सीई नामा व डीईएन यादव के बीच शो मैच भी खेला गया। विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मैच खेले गए।
साहित्यकार ईश्वरचंद सक्सेना का निधन : साहित्यकार ईश्वरचंद सक्सेना के निधन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिषद के अध्यक्ष नंदन चतुर्वेदी एवं महामंत्री शिवराज श्रीवास्तव ने सक्सेना के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में अरविंद सोरल, निर्मला आर्य एवं अन्य साहित्यकारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।