पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया में कहीं भी देखो प्रश्न बैंक और वीडियो लेक्चर

दुनिया में कहीं भी देखो प्रश्न बैंक और वीडियो लेक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की सेमिनार में न्यूजर्सी ((अमेरिका)) से आए शिक्षाविद् नवीन पाठक ने कहा कि छात्रों को ओपन एजुकेशन रिसोर्स से सीधे जोडऩे के लिए ओपन यूनिवर्सिटी के प्रश्न बैंक और वीडियो लेक्चर भविष्य में काफी कारगर हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया में एजुकेशन और लर्निंग के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। सूचना और संचार तकनीक से एजुकेशन अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हासिल की जा सकती है। उन्होंने खान एकेडमी का उदाहरण देते हुए बताया कि ओपन सोर्स में वीडियो लेक्चर देखकर किसी भी विषय के सर्वश्रेष्ठ टीचर से पढ़ा जा सकता है। मोबाइल, आईपैड और लैपटॉप यूजर्स बढऩे से एजुकेशन के नए टूल्स पर तेजी से काम करना होगा। व्याख्यान के दौरान कुलपति प्रो.विनय पाठक और अन्य प्रोफेसरों ने कई सवाल पूछे। संचालन शोध निदेशक प्रो.दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।
हिंदी में प्रश्न बैंक बनाने का काम शुरू
यूनिवर्सिटी में इंग्लिश और एजुकेशन पर प्रश्न बैंक तैयार करने के बाद अब हिंदी में पेपर बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को होगा। निदेशक अकादमिक प्रो. एलआर गुर्जर और कार्यशाला संयोजक डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में उदयपुर, नागौर, कोटा, झालावाड़, बारां से 15 हिंदी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। तीन दिन में 17 कोर्स के 135 मॉडल पेपर बनाए जाएंगे। छात्र ये सभी पेपर वेबसाइट पर देख सकेंगे।