पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. छावनी मुक्तिधाम में अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ बुधवार को नगर निगम की शवयात्रा निकालेगा। यात्रा छावनी मुक्तिधाम से शुरू होगी और सरोवर किनारे सात अजूबों के सामने पहुंचकर दाह संस्कार किया जाएगा। शवयात्रा के लिए मंगलवार को शोक संदेश का वितरण करके लोगों से 625 रुपए एकत्रित भी किए गए।
प्रकोष्ठ के श्याम गौड़ के अनुसार छावनी मुक्तिधाम दुर्दशा का शिकार हो रहा है। यहां पर लोगों के बैठने सहित अन्य बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हैं। यहां से लोग बाकी के कार्यक्रमों के लिए सरोवर किनारे बारहदरी में जाते थे, जिसे बंद कर दिया गया। इससे नवीं का न्हान सहित अन्य क्रियाओं के लिए लोगों को भितरिया कुंड या अन्य जगह जाना पड़ता है। इसी के विरोध में निगम की शवयात्रा निकाली जा रही है। बुधवार 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे छावनी मुक्तिधाम पर इलाके के नागरिक एकत्रित होकर शवयात्रा निकालेंगे। यह शवयात्रा छावनी-कोटड़ी के मुख्य बाजार एवं मार्गों से होते हुए सरोवर किनारे सात अजूबों के पास जाकर समाप्त होगी। यहां दाह संस्कार करने के बाद दोपहर 1 बजे शोकसभा होगी। इसके बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.