- Hindi News
- हितकारी महिला बीएड में रंगारंग कार्यक्रम
हितकारी महिला बीएड में रंगारंग कार्यक्रम
कोटा - गढ़ पेलेस स्थित श्री हितकारी महिला बीएड कॉलेज में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दो दिवसीय महोत्सव में आंगनबाड़ी की महिलाओं ने भी एकल, सामूहिक नृत्य सहित अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि हितकारी समिति के अध्यक्ष राजेश बिरला एवं आर्किटेक्ट अजय बाकलीवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समारोह में आंगनबाड़ी की प्रिंसिपल प्रभा जैन, उषा बाकलीवाल, महेन्द्र शर्मा, बीएड कॉलेज प्रिंसीपल मदन मोहन शर्मा, राम मंत्री सहित अनेक लोग उपस्थित थे।