जिला आसपास...........
आलनिया में शिविर परिसर का निरीक्षण
मंडाना. केबल नगर स्थित स्काउट-गाईड जिला मुख्यालय की ओर से आलनिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में स्काउट गाइड रैली प्रतियोगिता बुधवार को होगी। कोटा दक्षिण के सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि बुधवार को आलनिया स्काउट गाइड में उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को पदाधिकारियों ने स्काउट गाइड परिसर का निरीक्षण किया।
कैथून: रास्ते का विवाद सुलझा
कैथून. मवासा गांव में आम रास्ते में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पत्थर डालकर मार्ग अवरूद्ध करने का मामला पुलिस और प्रशासन द्वारा आपसी सहमति से सुलझा लिया। थानाधिकारी अजीत मेघवंशी ने बताया कि गांव के गुर्जरों ने एक समुदाय के विशेष लोगों के खिलाफ आम रास्ते में 6-7 ट्रॉली पत्थर डालकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इस पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों के बीच आपसी समझाईश कराई गई। मौके पर एएसपी राजेश यादव, डीएसपी सुभाष, एसडीओ, तहसीलदार एवं पटवारी मौजूद थे।
कैथून में व्यापार संघ के चुनाव हुए
कैथून. यू मार्केट केनाल रोड व्यापार संघ के चुनाव मंगलवार को हुए। जिसमें लगातार छठी बार शाहिद मुल्तानी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध हुए। महासचिव पुरुषोत्तम छाबडिय़ा, कोषाध्यक्ष राकेश आहूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण राजानी, उपाध्यक्ष भरत वाधवानी एवं सचिव अब्दुल रहमान को सर्वसम्मति से चुना गया।