दिशा डेल्फी में वार्षिकोत्सव पर आयोजन
कोटा - दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में स्वागत गीत, शास्त्रीय संगीत, वी आर द वल्र्ड, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, महाराष्ट्रीय सहित सभी राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि ओपी छंगानी थे। विशिष्ट अतिथि स्कूल सोसायटी के उपाध्यक्ष चंदालाल वर्मा एवं रेजोनेंस के प्रबंध निदेशक आरके वर्मा थे। बच्चों ने राई का पहाड़, हवाई महल सहित अनेक हिंदी नाटकों का मंचन किया। प्राचार्य सीएसटी जोशी ने आभार जताया।