चांदी -सोने में गिरावट
कोटा - सर्राफ़ा बाजार में मंगलवार को सटोरियों की बिकवाली से चांदी 300 रुपए टूटकर 44700 रुपए प्रति किलो रही। सोना 175 रुपए सस्ता होकर 30000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। भाव इस प्रकार रहे- चांदी टंच 44700 चांदी ((999)) 44650 रुपए प्रति किलो, सोना शुद्ध 35280 रुपए प्रति तोला, 30250 दस ग्राम, केडबरी 35110 रुपए प्रति तोला 30100 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।