पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से शुरू होगा आधुनिक रैनबसेरा

कल से शुरू होगा आधुनिक रैनबसेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - कड़ाके की सर्दी में निर्धन, जरुरतमंदों को भी घर जैसा आराम देने के लिए आधुनिक रेनबसेरा तैयार किया जा रहा है। इसमें रात को लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी, खाने के लिए गर्म खाना व रात्रि में बिछाने के लिए साफ चद्दर, ओढने के लिए रजाई मिलेगी। यह सभी सुविधाएं विधायक ओम बिरला की पहल पर कोटड़ी गुमानपुरा मुख्य मार्ग पर शुरू हो रहे आधुनिक रेनबसेरे में होगी। इसका शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। विधायक बिरला ने बताया कि गत दिनों शहर में संचालित रेनबसेरों का दौरा किया था, जिसमें लोगों को भूखे सोने की जानकारी आई तो जनसहयोग से सभी रेनबसेरों में रात्रि विश्राम करने वालों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है। अब आधुनिक रेनबसेरों से उन्हें सर्दी से बचाने का एक प्रयास है। इनकी उपयोगिता के अनुसार अगले वर्ष शहर में में दस से अधिक रैन बसेरे संचालित किए जाएंगे। जिसमें रात्रि विश्राम के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी होगी। इसमें आने वालों को निशुल्क परिधान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।