पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभद्र व्यवहार करता है किशोरपुरा थाने का हैडकांस्टेबल

अभद्र व्यवहार करता है किशोरपुरा थाने का हैडकांस्टेबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - किशोरपुरा थाने में तैनात एक हैड कांस्टेबल ने एक युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे बंद करने की धमकी दे डाली। युवक ने हैडकांस्टेबल की शिकायत डीएसपी को की है। अभिमन्यु सिंह हाड़ा ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर 12 बजे थाने पर हैड कांस्टेबल प्रेमजी से चोरी के मामले में मिलने गया था। उसकी प्रेमजी से चोर छोडऩे की बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी हैड कांस्टेबल रघुराज सिंह झाला आए और आते ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। यहां तक कि उसे थाने में बंद करने की भी धमकी दी। उन्होंने उस पर थाने में दादागिरी करने व ऊंची आवाज में बात करने का आरोप लगाया। इसके बाद वह डीएसपी के पास गया और लिखित में शिकायत दी। डीएसपी हिमांशु ने बताया हैडकांस्टेबल के व्यवहार की जांच कराई जा रही है।