अब लीटर नहीं किलो में मिलेंगे खाद्य तेल
कोटा - होलसेल शुगर एंड ऑयल मर्चेंट्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब सभी खाद्य तेल एवं वनस्पति घी 15 किलो की पैकिंग में होंगे, न कि 15 लीटर में। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वासु जेठवानी ने बताया कि अभी तक सभी सोयाबीन रिफाइंड तेल, सरसों तेल और वनस्पति घी लीटर की पैकिंग में थे। मूंगफली तेल की पैकिंग किलो में आ रही थी। इस पर ग्राहकों में वजन को लेकर असमंजस था। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए अब फरवरी से सभी खाद्य तेल और वनस्पति घी 15 किलो की पैकिंग में बिकेंगे। किलो की पैकिंग में ग्राहकों को एक किलो पर लगभग एक रुपया सस्ता पड़ेगा।