पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा/चूरू. सीएडी सर्किल स्थित पटियाला बैंक में नौ महीने पहले डकैती डालने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी चंदू चूरू के रतनगढ़ में 24 जनवरी को गिरफ्तार हुआ है। वह 31 जनवरी तक रिमांड पर है। कोटा पुलिस चूरू रवाना हो गई है।
एएसपी विनीत बंसल ने बताया कि 4 अप्रैल को पटियाला बैंक में बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर 6 लाख रुपए लूट लिए थे। लूटने वाली पंजाब की गैंग का सरगना चंदू था। इसके एक सदस्य गुरुप्रीत उर्फ सेखों को कुछ समय पहले बंठिडा पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस पूछताछ करने वहां गई थी, लेकिन उसने वारदात में शामिल होने से इनकार किया था। 24 जनवरी को किशनगढ़ से तांबे से भरे ट्रक को लूटने के मामले में चंदू और उसका साथी ओमप्रकाश रतनगढ़ में पकड़ा है। उसने कोटा में वारदात करने की बात भी स्वीकारी है।
डीएसपी हिमांशु ने बताया कि सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाने की टीम रवाना कर दी गई है। वहां प्रॉडक्शन वारंट के लिए कार्रवाई की जाएगी। 31 जनवरी के बाद टीम दुबारा जाकर उसे कोटा लेकर आएगी। यह गैंग हाईवे पर लूट करने वाली गैंग के नाम से जानी जाती है और पंजाब, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में बैंक डकैती, हाईवे पर लूट और पुलिस पर फायरिंग करने के कई मामले दर्ज हैं। लूट में प्रयुक्त गाड़ी भी इन्होंने पंजाब में एक नहर में फेंक दी थी, जो भी पुलिस ने बरामद की थी। अब गुरुप्रीत को लेने भी पुलिस टीम पंजाब जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.