एटीएम तोडऩे का प्रयास, दो युवक गिरफ्तार
कोटा - महावीर नगर विस्तार योजना में लगे एसबीबीजे बैंक के एटीएम में तीन दिन पहले चोरी का प्रयास करने वाले दो युवकों को महावीर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महावीर नगर सीआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि 24 जनवरी की रात को एसबीबीजे के एटीएम पर तोडफ़ोड़ हुई थी। आरोपी एटीएम नंबर प्लेट भी तोड़कर ले गए थे। लेकिन कैश तक नहीं पहुंच सके थे। पुलिस ने उसके फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश की तो उनकी पहचान संतोषी नगर निवासी दिनेश उर्फ गोलू और पवन सोनी के रूप में हुई। दोनों से पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल ली। पुलिस ने उनके पास से नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है।