थाने में वकील ने की एएसआई से अभद्रता
कोटा - महावीर नगर थाने में एक वकील ने केस में चालान पेश करने की बात को लेकर एएसआई से अभद्रता की। एएआई ने इसकी रिपोर्ट रोजनामचे में डाली है। सीआई प्रमोद शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एएसआई कल्याण सिंह फरियादी के बयान ले रहे थे। इसी दौरान वकील कल्पित शर्मा ने एएसआई से उनके हिसाब बयान लेने और मुकदमे में चालान पेश करने की बात कही। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। शर्मा ने एएसआई को देख लेने की बात कही। शर्मा ने एएसआई के साथ अभद्रता की। एएसआई ने इसकी रपट डाली है।