पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसों और सोयाबीन में गिरावट

सरसों और सोयाबीन में गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्य संवाददाता - कोटा
भामाशाह मंडी में बुधवार को आवक बढऩे से धान के भाव 100 से 150 रुपए गिर गए। सरसों की नई फसल जल्दी आने की संभावना के मद्देनजर इसके भाव 50 से 60 रुपए गिर कर 3000 से 3060 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। सोयाबीन 100 रुपए गिर कर 3200 से 3800 रुपए क्विंटल बिकी। लिवाली निकलने से धनिया 100 से 150 रुपए उछल कर 6700 से 6900 रुपए प्रति क्विंटल बिका। तेल-चीनी बाजार में गुजरात वायदा मंदा होने से मूंगफली तेल के भव 20 रुपए प्रति टिन और गिर गए।
भाव इस प्रकार रहे-अनाज ((भाव प्रति क्विंटल)) गेहूं मिल क्वालिटी 1500 से 1550, लोकवन 1600 से 1650, गेहूं पीडी 1850 से 1875, गेहूं टुकड़ी 1700 से 1825, जौ 1025 से 1100, मक्का 1200 से 1300, ग्वार 4000 से 4300 रुपए ।
किराना : मेथी 2000 से 2500, धनिया बादामी 6700 से 6900, ईगल 6900 से 7000, रंगदार 7100 से 7200 प्रति क्विंटल। धान: ((1121)) 3600 से 4170 सुगंधा 2700 से 3091, धान पूसा -1 3300 से 3575 रुपए। दलहन: चना 2200 से 2550, उड़द 3500 से 4100 रुपए, मूंग 4000 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3200 से 3800, सरसों 3000 से 3060, तिल्ली 10000 से 13000 रुपए प्रति क्विंटल।
दालें: चना दाल 3400 से 3650 बेसन 3750 से 4500 रुपए, मूंग दाल 7600 से 8400 मूंग मोगर 8500 से 9000 उड़द छिलका 5200 से 7000 उड़द मोगर 6200 से 7000 तुवर दाल 5400 से 7100 मसूर मलका 5100 से 5450 रुपए प्रति क्विंटल। चावल : सेला मोटा 2250 से 2350, गोल्डन सेला 3200 से 6500, परमल 2500 से 2750, बासमती पोना 5000 से 6500, बासमती कणी 2600 से 3000, बासमती 5000 से 8500 रुपए क्विंटल रहा।
खाद्य तेल: ((प्रति टिन 15 किलो)) चंबल 1200 दीपज्योति 1160 शिव ब्रांड 1150, सदाबहार 1150 परंपरा 1065 किरण गोल्ड जार में 1070 ((15 लीटर)) रुपए प्रति टिन। सरसों तेल शुभम 1120 स्वस्तिक 1120 अलसी 1160 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ((15 किलो)) ट्रक ब्रांड 1550 शुभ लाभ 1320 स्वस्तिक 1370 हनुमान 1320, रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 945 अशोका 950, अन्य ब्रांड 920 रुपए प्रति टिन((15 लीटर))। शक्कर 2820 से 2840 रुपए प्रति क्विंटल रही। गुड़ 3200 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल। देसी घी : ((प्रति टिन)) मिल्क फूड 5120 डेयरी बेस्ट 4750, डेयरी प्योर 4780, पारस प्रीमियम 4750, हरदयाल 4800, मोहक 4700 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।