स्कूल बंक कर भागते समय छत से गिरा छात्र
भास्कर न्यूज - कोटा
मल्टीपर्पज स्कूल गुमानपुरा में बुधवार सुबह एक छात्र छत से गिरकर घायल हो गया। वह छज्जे पर कूदकर भाग रहा था, लेकिन बैलेंस नहीं रख सका और नीचे गिर गया। उसके हाथ व सिर में चोट लगी। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।
स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसीपल देवेंद्र भटनागर ने बताया कि कक्षा 9वीं का छात्र सुनील कुमार ((15)) सुबह 11.30 बजे पहली मंजिल पर बैठा था। उसके बाद वह वहां से छज्जे पर कूदा और उसके बाद उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा। स्कूल का स्टाफ उसे एमबीएस लेकर गया। उसके चचेरे भाई को भी बुलाया गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में मामूली चोट लगी है। उसे अस्थि विभाग में भर्ती किया गया है। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों का
कहना है कि अक्सर छात्र पाइप और छज्जे से उतरकर स्कूल से गोता मारते हैं।
एमबीएस अस्पताल में भर्ती स्कूल का छात्र सुनील कुमार।