सामने गाय आ जाने से युवक की मौत
सुूल्तानपुर. क्षेत्र के कासमपुरा के समीप मंगलवार को बाइक के सामने गाय आ जाने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी जानकीलाल ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई प्रहलाद बैरवा ((३३)) पुत्र मोतीलाल बैरवा बाइक से दीगोद से कासमपुर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में गाय आ जाने से वह गिर पड़ा। गंभीर घायल अवस्था में उसे कोटा एमबीएस में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।