पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीरियल के प्रमोशन के लिए कई घरों में पहुंचे टीवी कलाकार

सीरियल के प्रमोशन के लिए कई घरों में पहुंचे टीवी कलाकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - एक टीवी चैनल पर 6 जनवरी से शुरू हुए सीरियल ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ के प्रमोशन के लिए कलाकार बुधवार को कोटा पहुंचे। सीरियल में चक दे इंडिया में शाहरुख के सहायक कोच की भूमिका निभाने वाली विभा छिब्बर मिसेज कौशिक की भूमिका में हैं। छिब्बर गजनी व सांवरिया में भी काम कर चुकी है। उनके साथ उनकी बहू निम्मी कौशिक की भूमिका निभा रही स्वाति वाजपेयी ने कोटा आकर कुछ घरों में जाकर सीरियल के बारे में बताया।
पत्रकारों से बात करते हुए छिब्बर ने कहा कि यह सीरियल सास-बहू के दूसरे सीरियल की तरह निगेटिव किरदार नहीं है। इसमें बताया गया है कि परिवार में आने वाली दिक्कतों को कैसे दूर किया जाए। यह परिवारों को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए है। वाजपेयी ने बताया कि पांचों बहुएं अलग-अलग प्रांतों से घर में आई है। एक बहू लंदन से है। पांचों एक साथ परिवार को एक धागे में बांधे रखती है। इसका प्रसारण सोमवार से गुरुवार तक रात 10 बजे किया जा रहा है। कलाकार केशवपुरा, लक्ष्मण विहार, विज्ञाननगर व इंद्रा विहार के कुछ परिवारों में गए। सीरियल की जानकारी दी और फीडबैक लिया। शाम को अग्रवाल समाज भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी हुई।