- Hindi News
- 27 घंटे बाद घायल वृद्ध को लेने कोटा पहुंची एयर एंबुलेंस
27 घंटे बाद घायल वृद्ध को लेने कोटा पहुंची एयर एंबुलेंस
भास्कर न्यूज - कोटा
जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे विज्ञाननगर निवासी घायल पुरुषोत्तम दास गुप्ता को दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस नियत समय से 27 घंटे बाद कोटा पहुंची। बुधवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर कोटा उतरने के बाद परिजनों को राहत मिली। एंबुलेंस में नई दिल्ली मेदांता अस्पताल की टीम भी साथ थी। परिजनों के साथ चिकित्सा टीम तलवंडी स्थित निजी अस्पताल पहुंची। यहां डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी कर उन्हें एयरपोर्ट लाया। दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली रवाना किया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर नाले का पानी भरा होने से एयर एंबुलेंस उतारने की एयरपोर्ट प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।
सुबह 8.30 क्लीयरेंस, एयर एंबुलेंस भेजने से इनकार
एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह 8.30 बजे दिल्ली से आने वाली एंबुलेंस को क्लीयरेंस दे दी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने बीटिंग रिट्रीट ((26 जनवरी की समापन परेड)) के कारण छोटे विमान, एयर एंबुलेंस को शाम 6 बजे तक भेजने के लिए नोटम ((मनाही)) जारी कर दिया। दोपहर 11 बजे तक परिजन असमंजस में रहे।
हवाईअड्डे से ३.१० बजे एयर एंबुलेंस को रवाना किया गया।
सांसद ने दिलाई अनुमति
घायल पुरुषोत्तम दास गुप्ता के भाई दिनेश ने बताया कि दिल्ली से एयर एंबुलेंस मंगवाने को लेकर सांसद इज्यराजसिंह से संपर्क किया। उन्होंने दिल्ली में एयरपोर्ट अधिकारियों से बातचीत की। वहां से अनुमति मिलने के बाद दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर एंबुलेंस कोटा के लिए रवाना हुई।
दो दिन बाद पहुंच पाए दिल्ली