पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हनी सिंह तो याद रहा पर भगत सिंह को भूल गए’

‘हनी सिंह तो याद रहा पर भगत सिंह को भूल गए’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - ‘अशफाक उल्लाह खां को कोई याद नहीं करता, बिसमिल, शेखर और सुभाष को कोई याद नहीं करता, जो हंसते-हंसते जो फांसी के तख्तों पर झूल गए। हनी सिंह तो याद रहा पर भगत सिंह को भूल गए’। कॉमर्स कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला ऊर्जा 2014 के तहत लाफ्टर शो विजेता सुरेश अलबेला ने कुछ ऐसी ही रचनाएं सुना कर समा बांध दिया। देशभक्ति के साथ हास्य रस का समावेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य पर कटाक्ष करते हुए ‘न अपने की बनेगी ना किसी न्यारे की बनेगी, जिसकी भी बनेगी किसी प्यारे की बनेगी, राहुल की बनेगी या मोदी की बनेगी, आडवाणी जी सरकार तो कुंवारे की बनेगी’ रचना सुनाई कर वाहवाही बटोरी। छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण चतुर्वेदी ने बताया कि अलबेला का अभिनंदन भी किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग गौतम ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने डांस की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लड बैंक सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष मंजू कासलीवाल मौजूद थीं। विशिष्ट अतिथि गुरुकुल इंस्टीट्यूट के संस्थापक बद्रीलाल गोचर थे। अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ. अर्चना कुलश्रेष्ठ ने की। छात्रसंघ महासचिव दीपक सेन ने धन्यवाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को डांस कंपीटिशन आयोजित किया जाएगा।