मंडी समितियों में मनोनीत डायरेक्टर हटाए
कोटा - राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर हाल ही में राज्य की 129 मंडियों में मनोनीत डायरेक्टर को हटा दिया गया है। इनका मनोनयन गहलोत सरकार के समय किया गया था। संभाग की 17 मंडियों में भी मनोनयन समाप्त कर दिया गया है। कृषि विपणन विभाग के उप निदेशक बीएल मीणा ने बताया कि फिलहाल मनोनयन खारिज होने की सूचना है। रिक्त सदस्यों की जगह नए मनोनयन पर राज्य सरकार निर्णय करेगी।