पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तनख्वाह लेने जा रहे श्रमिक की मौत

तनख्वाह लेने जा रहे श्रमिक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
कोटा थर्मल के रेलवे साइडिंग में वैगन ट्रिपलर के पिलर से टकराने पर एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक बंकर्स फ्लोर में कार्यरत है, वह तनख्वाह लेने के लिए वैगन ट्रिपलर-1 से निकल रहा था। ड्यूटी ऑपरेटर ने वैगन ट्रिपलर को शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कुन्हाड़ी थाने में ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एएसआई पूरणसिंह के मुताबिक श्रमिक विनोद पुत्र शंभूसिंह थर्मल के बंकर्स फ्लोर में कार्यरत है। जो बुधवार को अपनी ड्यूटी करके तनख्वाह लेने के लिए थर्मल में ही वैगन ट्रिपलर-1 से गुजरते हुए जा रहा था। तभी वहां ड्यूटी ऑपरेटर द्वारा वैगन ट्रिपलर को बिना बोले शुरू कर दिया गया। जिससे वैगन ट्रिपलर के पिलर से विनोद का सिर टकरा गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनोद के शव को एमबीएस के पोस्टमार्टम रुपम में रखवाया है। इधर, परिजनों की रिपोर्ट पर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पता लगाएंगे विनोद वहां क्या करने गया

॥विनोद थर्मल के बंकर्स फ्लोर में काम करता है। वो रेलवे साइडिंग में वैगन ट्रिपलर पर क्या करने गया, इसकी जांच करवाई जाएगी। इस मामले में एडीशनल चीफ इंजीनियर आरपी मीणा को जांच करने के आदेश दिए हैं।

-एएस माथुर, चीफ

इंजीनियर थर्मल