पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूपन बांटने में हंगामा, पार्षद ने लगाया ताला

कूपन बांटने में हंगामा, पार्षद ने लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - नगर निगम की ओर से गोविंदनगर स्थित सरकारी स्कूल में बीपीएल कूपन वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं से परेशान लोगों ने हंगामा मचा दिया। इसकी जानकारी वार्ड 33 के पार्षद गिरिराज महावर को मिली तो उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग करते हुए कूपन वितरण करने वाले कर्मचारियों को कक्ष से बाहर निकालकर कक्ष पर ताला जड़ दिया।
निगम द्वारा बुधवार सुबह वार्ड नंबर 30 से लेकर 34 तक के बीपीएल कूपन के वितरण का काम चल रहा था। यहां पर मात्र दो कर्मचारी ही इस काम को कर रहे थे। महिलाओं व पुरुषों की एक ही लाइन लगी हुई थी। लाइन लंबी होने के कारण धक्का मुक्की भी रही थी। परेशान लोगों ने पार्षद महावर को मौके पर बुलाया। महावर ने वहां पर काम कर रहे दोनों कर्मचारियों को कक्ष से बाहर निकालकर व्यवस्थाओं के सुधरने तक ताला लगा दिया। निगम आयुक्त भवानीसिंह पालावत को अवगत करवाया। पालावत ने चार कर्मचारियों को और भेजकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया। पालावत ने भी आश्वासन दिया है कि गुरुवार से कर्मचारियों की संख्या और भी बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद कक्ष को खुलवाकर कूपन वितरण का काम शुरू हुआ।
काम छोड़कर खड़े थे लाइन में : कूपन लेने के लिए महिला-पुरुष अपने जरूरी काम-काज छोड़कर लाइनों में लगे हुए थे। कुछ लोग लाइन लंबी देखकर फिर से चले भी गए। पांच वार्डों के कूपन एक साथ बांटे जा रहे थे। इसमें गोविंदनगर, प्रेमनगर, श्रीरामनगर, डीसीएम, धाकडख़ेड़ी, उम्मेदगंज आदि क्षेत्र शामिल थे।