पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यू ट्यूब पर पढ़ सकेंगे हिंदी के कोर्सेस

यू-ट्यूब पर पढ़ सकेंगे हिंदी के कोर्सेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा के ट्रेंड बदल रहे हैं। गूगल के जमाने में एक क्लिक पर किसी भी जानकारी को हासिल किया जा सकता है, लेकिन इंटरनेट पर इंग्लिश के मुकाबले हिंदी के लिटरेचर की कमी होने से छात्रों को परेशानी होती है। यूनिवर्सिटी में संचालित हिंदी कोर्स का पाठ्यक्रम वेबसाइट और
यू-ट्यूब पर उपलब्ध कराने से इसकी स्वीकार्यता बढ़ जाएगी।
बुधवार को यूनिवर्सिटी के गांधी भवन में हिंदी के विभिन्न कोर्सेस के पेपर बनाने के लिए चल रही वर्कशॉप के समापन समारोह में प्रो.पाठक ने कहा कि इंग्लिश की तरह हिंदी के कोर्सेस को भी यू-ट्यूब के जरिए लोकप्रिय बनाया जा सकता है। आज वर्चुअल क्लास भी हिंदी में ली जा रही हैं। हम नई तकनीक के सहारे हिंदी के कोर्स को ज्यादा रूचिकर बना सकते हैं। इस मौके पर निदेशक अकादमिक प्रो. एलआर गुर्जर, रजिस्ट्रार प्रो अशोक शर्मा और वित्त नियंत्रक डॉ. एससी शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.मीता शर्मा ने विशेषज्ञों से ज्ञान, अवबोध, विश्लेषण और संश्लेषण के आधार पर हिंदी कोर्सेस के प्रश्न बैंक बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि हिंदी विषय के 17 कोर्स के लिए 153 प्रश्नपत्र बनाए। इसमें कुल 3,686 प्रश्न तैयार किए गए। हिंदी में क्वालिटी एजुकेशन के लिए 16 वीडियो लेक्चर भी रिकॉर्ड किए गए। वर्कशॉप में नागौर, बारां, कोटा, उदयपुर और झालावाड़ के 15 प्रतिभागी शामिल हुए। डॉ. कंचना सक्सेना, डॉ.विवेक मिश्रा, डॉ.लालचंद कहार, डॉ. नवीन नंदवाना तथा डॉ. वीना छंगाणी ने अनुभव साझा किए और सुझाव भी दिए। संचालन हिंदी विभाग की शोधार्थी सुप्रिया दत्ता ने किया।