पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्विजय ने ह्यूमन रोबो से मिलाया हाथ, प्रस्तुतियों ने मोहा

दिग्विजय ने ह्यूमन रोबो से मिलाया हाथ, प्रस्तुतियों ने मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - पुलिस लाइन रोड स्थित सेंट्रल अकादमी शिक्षांतर सीनियर सैकंडरी स्कूल में संस्थापिका मायासिंह की स्मृति में फाउंडर-डे पर छात्रों ने वाटर रेस्क्यू से लेकर कोटा फ्यूचर को लेकर आर्ट, साइंस और हैरिटेज गैलेरी तैयार की। छात्रों ने यहां क्राफ्ट, पेंटिंग, पर्यावरण, रोबोट, पवन चक्की, ताजमहल, लोटस टैंपल के मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह, सांसद इज्यराजसिंह ने स्कूल परिसर में लगी प्रदर्शनी देखी। पानी में आपदा के लिए बनाए रेस्क्यू एक्वा रोबोट मॉडल सहित प्रदर्शनी की उन्होंने सराहना की। उन्होंने मायासिंह की स्मृति में बनने वाले मैमोरियल हॉल की पट्टिका का अनावरण भी किया।
छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां : समारोह में छात्र-छात्राओं ने गुरुवे: नम: के साथ गुरु वंदन नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। खचाखच भरे परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार, कव्वाली, डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोमांचित प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रिंसिपल गौरव सेन झाला को सिंह ने आभार जताया।