जेसीआई कोटा फ्रेंड्स का शपथग्रहण
कोटा - जेसीआई कोटा फ्रेंड्स की ओर से शपथ ग्रहण समारोह इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल ने नए अध्याय अध्यक्ष पूनम डूडेजा एवं नई कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। जेसीआई के मंडल 5 के अध्यक्ष योगेश चांडक, पूर्व अध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, जोन उपाध्यक्ष अनीश बिरला ने शिरकत की। 2013 में अध्याय द्वारा किए गए कार्यक्रमों के प्रोजेक्ट डायरेक्टरों को नवाजा गया।
शिविर में 127 यूनिट रक्तदान
कोटा - रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ एवं एक निजी कंपनी की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। क्लब के सचिव आनंद खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में 127 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि कंपनी के राजस्थान प्रभारी शाहनवाज अहमद थे।