- Hindi News
- प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन का अधिवेशन 2 को
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन का अधिवेशन 2 को
कनवास - प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन कोटा देहात का जिलास्तरीय वार्षिक अधिवेशन 2 फरवरी को किशोरसागर हनुमान मन्दिर प्रांगण में सुबह 11 बजे होगा।
एसोसिएशन के कनवास तहसील अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत एवं जिला कोषाध्यक्ष गिरिराज सेन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष महेश गुप्ता होंगे। अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष रघुकुलनन्दन गौतम करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा एवं जिला महामंत्री पवन जैन होंगे।